रबी कटाई के बाद कृषकों के लिए जरूरी सलाह
मेरे प्यारे किसान भाइयों जैसे की आप जानते है कि देश में इस समय कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप चल रहा है ऐसे में निरन्तर लॉक डाउन की प्रक्रिया बढ़ रही है ऐसे में कृषि कार्य प्रभावित भी हो रहा है ऊपर से मौसम कि मार से भी कई राज्यों के किसान भाई परेशान है तो किसान भाई जो अन्नदाता है उनको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है जिससे उनके साथ उनके परिवार की भी सुरक्षा हो सके क्योंकि सरकार भी सिर्फ कुछ समय तक ही हमारी सुरक्षा कर पायेगी बाकी हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी मिल कर इस महामारी से लड़ सकें इसके लिए हमें नियमित सावधानी भी बरतनी होगी किसान भाइयों को हम कुछ जरूरी सूचना उपलब्ध कर रहे हैं कृषि वैज्ञानिक के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश किसान भाइयों बहार निकलते समय मुँह से ठुड्डी एवं नाक तक मास्क या सूती रुमाल, गमछा या अन्य कपड़े की तीन परत का मास्क घर पर ही बनाएं और उसे प्रयोग करेंI कृषि कार्यों को करते समय दो मीटर की सामाजिक दूरी बनाकर रखेंI बहार से आकर मास्क को एवं हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धुलेI इसके अतिरिक्त कृषक भाई तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, आदि फेफड़ों को...