Posts

Showing posts from December, 2019

नकली खाद को पहचानने के उपाय

2 चम्मच यूरिया को साफ स्टील की कटोरी में 5 मिनिट तक गर्म करने पर यह वाष्प बन कर उड़ जाए कुछ भी शेष न रहे तो यूरिया शुद्ध है !! यदि कुछ शेष रहता है तो नकली !! देशी नमक आदि की मिलावट हो सकती है या किसी अन्य चीज की !!! किशान भाई इसे खुद कर सकते हैं !!! आपका बहुत धन और खेत बिगड़ने से बचेंगे !!! : डी ए पी 1 चम्मच को खाने वाला चुन हाथ में लेकर मलें मूत्र की बदबू आएगी , तो असली है वर्ना नदी की माली रेट में राखड मिलाकर बेंचा जा रहा है जिसमे चुना मिलाने और मलने से कोई बदबू नहीं आती ये नकली है !!! असली डी ए पी को तवे पर रख कर सेंकने से फूलता है रेत् कभी नहीं फूलेगी !!! #gaonexpress

खेत में दीमक प्रबंधन के उपाय

किसान फसलें उगाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन तमाम तरह के कीट , फसलों को चट कर जाते हैं। वैज्ञानिक विधि अपनाकर कीटनाशकों के बिना ही इनका नियंत्रण किया जा सकता है। इससे कीटनाशकों पर उनका खर्चघटेगा। खेत की मिट्टी से ज्यादा पैदावार पाने के लिए किसानों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। फसलें उगाने में उन्हें काफी पैसे भी खर्च करना पड़ता है। लेकिन मिटट्ी में पनपने वाले कीड़े-मकोड़े जैसे दीमक आदि फसलों को चट कर जाते हैं। इन कीटों से फसलों को सुरक्षित रखने के लिए भी कीटनाशकों पर किसानों को काफी खर्च करना पड़ता है। फसलें और कीट नियंत्रण के लिए वैज्ञनिक विधि अपनाकर किसान कीट नियंत्रण ज्यादा प्रभावी तरीके से कर सकते हैं। कीटों का फसलों पर असर : दीमक पोलीफेगस कीट होता है ,यह सभी फसलो को बर्बाद करता है | भारत में फसलों को करीबन 45 % से ज्यादा नुकसान दीमक से होता है। वैज्ञनिकों के अनुसार दीमक कई प्रकार की होती हैं। दीमक भूमि के अंदर अंकुरित पौधों को चट कर जाती हैं। कीट जमीन में सुरंग बनाकर पौधों की जड़ों को खाते हैं। प्रकोप अधिक होने पर ये तने को भी खाते हैं। इस कीट का वयस्क मोटा होता है, जो धूसर