Posts

पके छिले नारियल के एमएसपी में बढ़ोतरी

Image
केंद्र सरकार ने पके छिले नारियल के लिए 2020 सीजन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रति क्विंटल 2,700 रुपये घोषित किया है। इस प्रकार, 2019 सीजन के प्रति क्विंटल 2,571 रुपये के मुकाबले 5.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी एमएसपी में की गई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि मोदी सरकार ने देश भर में हर स्तर पर सभी तरह की उपज के किसानों व संबंधित वर्गों के हितों को सर्वोपरि रखा है। पके छिले नारियल के न्यूनतम समर्थन मूल्‍य में वृद्धि से ताजा नारियल की खरीद सुगम होगी। साथ ही, लाखों छोटे नारियल किसानों को बढ़ी हुई एमएसपी का लाभ मिलेगा। नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि छोटे नारियल किसानों की फसल होने के नाते किसानों के स्तर पर एकत्रीकरण और खोपरा बनाने के लिए व्यवस्था करना आम बात नहीं है। यद्यपि, पेषण खोपरा का न्यूनतम समर्थन मूल्‍य 2020 फसल सीजन के लिए प्रति क्विंटल 9,960 रुपये है, फिर भी छिले नारियल के लिए उच्चतर न्यूनतम समर्थन मूल्‍य की घोषणा से ऐसे छोटे किसानों को तुरंत नकद मिलना सुनिश्चित हो जाता है जो उत्पा...

टैफे ने कोरोना के दौरान छोटे किसानों को कराई मुफ़्त खेती

Image
• फ़्री ट्रैक्टर रेंटल स्कीम के हुए 75 दिन पुरे, किसानों को मिली अच्छी आम्दनी • खेती के महत्वपूर्ण मौसम में हजारों छोटे किसानों को मुफ़्त ट्रैक्टर सेवा प्राप्त हुई • मैसी फर्ग्यूसन और आयशर ट्रैक्टर के मालिकों ने किराए के जरिये अतिरिक्त आय प्राप्त की • उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु में इस सेवा की भारी मांग टैफे - भारत की दूसरी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी (संख्यानुसार), ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड ने 1 अप्रैल, 2020 से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु में किसानों के लिए, अपने जेफार्म सर्विसेज़ प्लेटफॉर्म के माध्यम से, मुफ्त ट्रैक्टर रेंटल सेवा शुरू की थी। 90 दिनों के लिए चलाई जा रही यह सेवा 30 जून, 2020, तक जारी रहेगी। इस स्कीम को किसान समुदाय से अति उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और इसके लागू होने के 75 दिनों के अंदर ही 160,000 एकड़ से अधिक में खेती का कार्य हुआ, और इस रेंटल सेवा से फसल के महत्वपूर्ण मौसम में हजारों किसानों को लाभ हुआ है। टैफे द्वारा इस सामाजिक पहल का उद्देश्य किसान समुदाय को कोविड-19 के आर्थिक प्रभाव से बचाना ...

1.5 करोड़ डेयरी किसानों को भी जोड़ा जाएगा केसीसी से

Image
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार कई परियोजना के तहत लाभ देने कि शुरुआत कर रही है जिससे किसानों के लिए भी सभी योजना का लाभ मिल सके भारत सरकार एक विशेष अभियान के तहत अगले दो महीनों (1 जून -31 जुलाई, 2020) के दौरान दुग्‍ध संघों और दुग्‍ध उत्‍पादक कम्‍पनियों से जुड़े 1.5 करोड़ डेयरी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्‍ध कराएगी। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने इस अभियान को मिशन के रूप में लागू करने के लिए वित्‍तीय सेवा विभाग के साथ मिलकर सभी राज्‍य दुग्‍ध महासंघ और दुग्‍ध संघों को पहले ही उपयुक्‍त परिपत्र और केसीसी आवेदन प्रारूप जारी कर दिये हैं। डेयरी सहकारिता अभियान के तहत, देश के लगभग 1.7 करोड़ किसान 230 दुग्‍ध संघों के साथ सम्‍बद्ध हैं। इस अभियान के पहले चरण में, उन सभी किसानों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है जो डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य हैं और विभिन्न दुग्‍ध संघों से जुड़े हैं और जिनके पास केसीसी नहीं है। जिन किसानों के पास पहले से ही अपने भू स्वामित्व के आधार पर केसीसी है, वे अपनी केसीसी ऋण की सीमा को बढ़ा सकते हैं, हालांकि ब्याज क...

लू से बचने के उपाय जरूर पढ़ें

Image
दोस्तों भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है और सबसे मुख्य इस गर्मी में चलने वाली गर्म हवा जिसे लू कहते हैं उससे बच के रहने की जरूरत है भारत के कुछ राज्यों के साथ दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी शुरूआत हो चुकी है । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों में जबरदस्त लू चलेगी।  इस दौरान 30 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवा चलने की भी आशंका है। मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हो सकता है अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार भी जा सकता है। इसी के मद्देनजर दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइये जानते हैं कि आप किन उपायों को अपनाकर लू से बच सकते हैं? क्या होती है लू गर्मियों के मौसम में मई-जून के दौरान उत्तर-पूर्व तथा पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर चलने वाली उष्ण तथा शुष्क हवाओं को लू कहा जाता है। कुछ जगहों पर गर्म हवा भी कहते हैं। मई-जून के महीने में चलने वाली लू के दौरान अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री या इससे भी अधिक रहता है, ऐसे में गर्म हवाएं लोगों की प...

एचआईएल(इंडिया) ने टिड्डी नियंत्रण कीटनाशक उपलब्ध किया

Image
टिड्डियों की समस्या भारत के किसानों के लिए बहुुुत बड़ी  चुनौती बन रही है जिसके कारण फसलों को भारी क्षति हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है उसके साथ लॉक डाउन ने भी अलग समस्या उत्पन्न हो रही है जिससे कोविड-19 के कारण किए गए लॉकडाउन से उत्‍पन्‍न लॉजिस्टिक्स एवं अन्य चुनौतियों के बावजूद रसायन और उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग के अधीनस्‍थ सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) ‘एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड’ ने कृषक समुदाय के लिए बिल्‍कुल ठीक समय पर कीटनाशकों का उत्पादन और आपूर्ति सुनिश्चित की है। एचआईएल अब भारत और ईरान के बीच सरकारी स्‍तर पर हुई व्यवस्था के तहत ईरान को टिड्डी नियंत्रण कार्यक्रम के लिए 25 एमटी मैलाथियान टेक्निकल का उत्पादन और आपूर्ति करने की प्रक्रिया में है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस वस्तु यानी कीटनाशक का उत्‍पादन कर इसकी आपूर्ति ईरान को करने के लिए एचआईएल से संपर्क किया है। यही नहीं, इस केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम की क्रेडिट रेटिंग ‘बीबी’ से बढ़ाकर ‘बीबीबी- ’ कर दी गई है, जो एक ‘स्थिर निवेश ग्रेड’ को दर्शात...

ट्रेन चलने के नियम जो 1 जून 2020 से शुरू हो रही जरूर पढ़ें

Image
ये प्रवासियों और उन लोगों की मदद करने के लिए चलेंगी, जो श्रमिक ट्रेनों के अलावा अन्य से यात्रा करना चाहते हैं। ये नियम श्रमिक ट्रेनों, जो बड़ी संख्या में चलती रहेंगी, के अलावा अन्य ट्रेनों के लिए हैं। 100 जोड़ी ट्रेनों की सूची तैयार है। टिकटों की बुकिंग और चार्ट का बनना, कोटा, रियायतें, रद्दीकरण और धन वापसी, स्वास्थ्य जांच, खानपान, लिनन आदि के लिए नियम बनाए गए। इन ट्रेनों के लिए बुकिंग 21 मई 2020 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। अन्य नियमित यात्री सेवाएं, जिसमें सभी मेल/एक्सप्रेस शामिल हैं, यात्री और उपनगरीय सेवाएं अगले निर्देश तक रद्द रहेंगी। ट्रेन में कोई अनारक्षित कोच नहीं होगा। किराया सामान्य होगा और आरक्षित होने के कारण सामान्य (जीएस) कोचों के लिए सेकेंड सीटिंग (2एस) का किराया लिया जाएगा और सभी यात्रियों को सीट उपलब्ध कराई जाएगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिए केवल ऑनलाइन ई-टिकट ही कराए जा सकेंगे। किसी भी रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर कोई टिकट बुक नहीं किया जाएगा।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्लू)...

20 मई तक चक्रवाती तूफान को लेकर कैबिनेट सचिव की आपात बैठक:जरूर पढ़ें

Image
हम गांव एक्सप्रेस लगातार आप तक कृषि एवं मौसम सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण समाचार उपलब्ध करते आ रहे हैं ऐसे में किसान भाई एवं मछुआरों के लिए मौसम सम्बंधित महत्वपूर्ण समाचार मौसम जिस प्रकार करवट ले रहा है ऐसे में सभी लोगों को एहतियात बरतने कि जरूरत है इसके लिए केंद्र सरकार भी लगातार राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी व आपदा बिभाग सम्पर्क में है मुख्य रूप से कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की एक बैठक बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवाती तूफान की तैयारी की समीक्षा के लिए आयोजित की गई। आईएमडी ने सूचित किया कि बंगाल की खाड़ी में जो दबाव बना है, उसके एक चक्रवाती तूफान में बदल जाने और 20 मई, 2020 तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से गुजरने का अनुमान है। बेहद तेज गति की हवाओं और ज्वारीय लहरों के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। बैठक के दौरान, संबंधित राज्य सरकारों ने चक्रवाती तूफान से उत्पन्न किसी भी उभरती स्थिति से निपटने की उनकी तैयारियों की पुष्टि की। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकारों ने मछुआरों को समुद्रर में न जाने की पर्याप्त चेतावनी दे...