कौन है देश की पहली युवा महिला सांसद


देश की महिला युवा सांसद चन्द्राणी मुर्मू है जी हाँ इस लोकसभा चुनाव में  67822 मतों से बी जे पी के सांसदअनंत नायक को हराया है आपको जान कर हैरानी होगी की ये सांसद बनने के पहले सामान्य रूप से पढ़ाई बी टेक करके नौकरी की  तलाश में थी पर उनको भी ये नहीं पता था की उनको भी एक सांसद बन कर अपने क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा |चन्द्राणी मुर्मू के नाना अस्सी के दशक में दो बार कांग्रेस से संसद रह चुके थे और उसके बाद उनका परिवार कभी भी राजनीती में सक्रीय नहीं रहा पर इस बार बीजू जनता दल के मुखिया नविन पटनायक ने अचानक से घोषणा करते हुए लोकसभा चुनाव में युवा महिला को मौका देते हुए क्योंझर से टिकट देते हुए ऐतिहासिक जीत अर्जित की और देश के सबसे युवा सांसद की उपाधि ली 

 हालाँकि इसके पहले देश के सबसे युवा सांसद का ख़िताब इंडियन नेशनल लोक दल के दुष्यंत चौटाला के नाम था जो  देश के सबसे कम उम्र 26 साल के साद थे चौटाला को 2014 में हिसार लोकसभा से चुना गया था |पर चन्द्राणी मुर्मू ने 25 साल 11महीने की आयु में लोकसभा चुनाव जितने के बाद सबसे कम उम्र की सांसद का ख़िताब अपने नाम कर लिया है ओडिशा में 21 संसदीय सीट पर चुनाव हुआ था जिसमें से ७ महिला सांसद चुनी गई   है  और ओडिशा देश के संसद में 33 प्रतिशत महिला सांसदों के हिस्सेदारी वाला पहला राज्य है |आने वाले पांच सालों में युवा सांसदों से क्षेत्र को काफी अपेक्षाएं है ऐसे में यह एक चुनौती बन सकता है हम माननीय सांसद चन्द्राणी मुर्मू को उनके आगामी पांच सालों के कार्यों में सफलता की कामना करते है     

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 संकट पर किसानों के लिए आई.सी.ए.आर का रबी कटाई एवं मड़ाई पर महत्वपूर्ण सन्देश

ताड़ के पेड़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जरूर पढ़ें

“स्‍टार्ट अप इंडिया-पशु पालन बड़ी चुनौती” के विजेताओं को पुरस्‍कार प्रदान